Connect with us

उत्तर प्रदेश

हिन्दू पति के साथ बुर्का पहकर खरीदारी करने गई मुस्लिम महिला से मुस्लिम युवकों ने की बदसलूकी, पति से मारपीट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद के बिलारी कस्बे की घटना, वीडियो वायरल, युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। बुर्का पहने मुस्लिम महिला को हिंदू पति के साथ शॉपिंग करता देख मुस्लिम युवकों ने महिला से बदसलूकी की। पति के साथ मारपीट की। मुरादाबाद के बिलारी कस्बे से इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला नर्स है और बिलारी के एक प्राइवेट अस्पताल में जॉब करती है। युवती का पड़ोस गांव में रहने वाले आकाश नाम के युवक से अफेयर था। दोनों कोर्ट मैरिज भी कर चुके हैं। लेकिन, दोनों ने इस शादी को जाहिर नहीं किया है। महिला पति के साथ बुर्का पहनकर शॉपिंग करने गई थी। बाजार में वो एक टेलर की दुकान पर थी, तभी कुछ मुस्लिम युवकों ने उसे रोक लिया। महिला से कहा, “तुम मुस्लिम होकर दूसरे धर्म के युवक के साथ क्या कर रही हो ?” इस पर महिला ने युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने महिला का हिंदू युवक के साथ वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
महिला से कहा कि वो अपने पिता और भाई से बात कराए। महिला और उसके पति ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो हंगामा कर रहे मुस्लिम युवकों ने छेड़खानी और अभद्रता शुरू कर दी। उसके पति को भी पीट दिया। महिला कहती रही कि वो कस्बे में ही एक अस्पताल में काम करती है। साथ वाला युवक उसका दोस्त है। लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement