Connect with us

उत्तराखण्ड

जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी और चमोली तत्काल प्रभाव से निलंबित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अवकाश स्वीकृत न होने के बावजूद जिला छोडने पर अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मुख्यालय से संबद्ध

देहरादून। जिला आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी दुर्गेश्वर त्रिपाठी और चमोली के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर शासकीय आदेशों की अवहेलना, कार्यों के प्रति लापरवाही और राज्य सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाने के आरोप हैं।
शासन ने अवकाश स्वीकृत न होने के बावजूद जिला छोडऩे पर अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र बंगवाल को आबकारी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उत्तरकाशी व चमोली की शत-प्रतिशत दुकानों का आवंटन नहीं हुआ। ऐसे में शासन ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को ऐसी दुकानों को प्रतिदिन के पूर्ण राजस्व के आधार पर देने के निर्देश दिए थे।
बावजूद इसके चमोली व उत्तरकाशी की दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया। इस पर आबकारी आयुक्त ने दोनों आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों ही अधिकारियों ने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया। ऐसे में शासन ने दोनों जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement