Connect with us

हरिद्वार

वीडियो वायरल कर धार्मिक भवनाएं आहत करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लक्सर(हरिद्वार)- वादी मुकदमा अक्षय पंवार, मण्डल अध्यक्ष बी0जे0पी0 युवा मोर्चा खानपुर हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में दिनांक-02.05.2023 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि जावेद अली नामक युवक द्वारा बाबा धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम की फोटो के साथ गाली देती हुई वीडियो अपने फेसबुक अकांउट से पोस्ट कर धार्मिक भवनाओं को आहत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तनाव दूर करना है तो योग को अपनाना है जरूरी: एसएसपी

प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त जावेद अली उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त जावेद अली पुत्र जाकिर निवासी-मुण्डाखेडा खुर्द लक्सर जिला हरिद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। अभियुक्त के मोबाईल फोन को कब्जे पुलिस लेकर परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला चण्डीगढ भेजा जा रहा है।

Select Language

Advertisement