Connect with us

नई दिल्ली

दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों को यात्रा करने की नहीं दी जा सकती अनुमति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बाइक या स्कूटर को केवल दो लोगों को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सीपीएम नेता व राज्यसभा सदस्य एलामारम करीम के पत्र के जवाब में यह जानकारी दी। करीम ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हेलमेट पहनने जैसे आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ अपने माता-पिता के साथ दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने की अनुमति दी जाए। करीम ने एक मई को गडकरी को भेजे अपने पत्र में कहा था कि दोपहिया वाहन देश के नागरिकों के एक बड़े वर्ग के बीच लोकप्रिय हैं, जो अपनी दैनिक जरूरतों के लिए यात्रा करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हर कोई कार खरीदने का खर्च नहीं उठा सकता है।
अनुरोध को अस्वीकार करते हुए गडकरी ने 31 मई को लिखे एक पत्र में कहा है कि केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत, कोई भी दोपहिया वाहन चालक सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक से अधिक व्यक्तियों को नहीं ले जा सकता है। इस तरह की अनुमति देना विवेकपूर्ण नहीं होगा।

Select Language

Advertisement