Connect with us

उत्तराखण्ड

हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़का किसान यूनियन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा किसान यूनियन

हरिद्वार- हरियाणा कुरूक्षेत्र में किसानों पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के बाद भारतीय किसान यूनियन पथिक भड़क गया है। किसान यूनियन ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा सरकार को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। भारतीय किसान यूनियन पथिक की हरिद्वार जगजीतपुर स्थित एक आवास बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि हरियाणा कुरुक्षेत्र में निहत्थे किसानों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दिया। किसान अपनी सूरजमुखी फसलों की एमएसपी की मांग कर रहे थे। जिससे किसानों को अपनी फसलों के उचित मूल्य मिल सकें, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों के पर लाठी चार्ज कर बहुत ही निंदनीय कार्य किया है। जिसकी यूनियन ने कडे़ शब्दों में निंदा की है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जब तक एमएसपी पर लिखित में कानून नही बनता है, तब तक किसानों के आंदोलन चलते रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव लाखन गुर्जर ने कहा कि एमएसपी को लेकर किसानों की लडाई जारी रहेगी। इस लडाई में देश का किसान किसी भी हालत में पीछे नही हटेगा। किसान अपनी फसलों की खरीद एमएसपी पर करने की मांग कर रहा है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए सड़कों पर बैठा है, लेकिन सरकार उन पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर रही है। एमएसपी की मांग को लेकर पूरे देश का किसान सडकों पर उतरने को तैयार है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मैनपाल सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए बोबी छात्र मोर्चा हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर उत्तराखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सिताब सिंह, अमित गुर्जर हरिद्वार जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार, जोनी मुखिया, सोमवीर राणा, गुलशन प्रधान, रूद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement