Connect with us

हल्द्वानी

12 जून को आनी थी बरात, लेकिन प्रेमी ने भेज दी प्रेमिका के होने वाले पति की अश्लील फोटो और वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी का मामला, फोटो देखकर दूल्हे ने तोड़ी शादी, प्रेमिका ने कोटद्वार के प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
हल्द्वानी। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी तुड़वा दी। प्रेमिका के होने वाले पति को प्रेमी को प्रेमिका की निजी फोटो भेज दी। जिससे शादी टूट गई और आहत प्रेमिका ने हल्द्वानी कोतवाली में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि कोटद्वार का रहने वाला अखिलेश देवरानी 2019 में उसके साथ रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता था।
दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार हो गया। आरोप है कि अखिलेश ने शादी का झांसा देकर उसकी निजी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली और उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी रानीखेत निवासी एक युवक से तय कर दी। बीती 16 अप्रैल को उसकी सगाई हो गई। जब इसकी भनक अखिलेश को लगी तो उसने होने वाले पति को उल्टे सीधे मैसेज भेजने शुरू कर दिए और प्रेमिका के बारे में गलत बातें बोलने लगा।
हालांकि, जब अखिलेश को उसी समय मौके पर बुलाया गया तो उसने गलती मानते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली और माफीनामा भी दिया। इस बीच 12 जून को शादी की तारीख तय कर दी गई, लेकिन इससे पहले 6 जून को अखिलेश ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आईडी से मैसेज किए और प्रेमिका की निजी फोटो उनकी फेसबुक आईडी में भेज दिए। जिसके बाद होने वाले पति ने पीड़िता को वही फोटो व्हाट्सएप पर भेजे। जिसके बाद पीड़िता ने अखिलेश से ऐसा न करने की गुजारिश की, लेकिन अखिलेश गाली-गलौच पर उतारू हो गया और प्रेमिका के निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। इन सबके बीच प्रेमिका की होने वाली शादी टूट गई।

Select Language

Advertisement