Connect with us

हरिद्वार

दिव्यांग मित्र योजना से सक्षम के कार्यों को मिलेगी गति: ललित पंत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। समदृष्टि समता विकास अनुसंधान मंडल (सक्षम) दिव्यांग मित्र योजना को गति प्रदान करने के लिए आर्यनगर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर प्रांत अध्यक्ष ललित पंत की गरिमामय उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने की एवं संचालन जिला सह सचिव कुलदीप राजयान ने किया।

सक्षम के प्रदेश प्रांत ललित पंत ने कहा कि सक्षम दिव्यांग जनों के हितार्थ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। इन सेवा कार्यो को गति प्रदान करने के लिए सक्षम दिव्यांग मित्र योजना पूरे देश में प्रारंभ की जा रही है इसके माध्यम से सेवा कार्य को बढ़ावा मिलेगा। सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्य के साथ मिलकर दिव्यांग मित्र बनने के लिए लोगो को प्रेरित किया जायेगा। सक्षम के जिला संरक्षक विनोद शर्मा ने उपस्थित पदाधिकारियों की समस्याओं का एवं शंकाओं का निवारण करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, सह सचिव कुलदीप सिंह राजयान, जिला उपाध्यक्ष उमंग डियोंडी, सह सचिव आरती मेहता, एवं प्रचार प्रमुख संजय वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और दिव्यांग मित्र योजना को धरातल पर उतारते हुए समाज के सहयोग से दिव्यांग मित्रों के लिए अधिक से अधिक सहायता एकत्र करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - धामी सरकार ने किया सपना पूरा, 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

Select Language

Advertisement