Connect with us

देहरादून

एसएसपी देहरादून की दो टूक चेतावनी, यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो होगी एनएसए की कार्रवाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समुदाय विशेष की ओर से 18 जून को प्रस्तावित महापंचायत, पुलिस सतर्क

देहरादून। मुस्लिम समुदाय की ओर से 18 जून को प्रस्तावित महापंचायत को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस तरह के आयोजन से यदि कहीं पर शांति भंग होती है तो जो प्रमुख लोग हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपील की जा रही है कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की अनुमति नहीं होगी। सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एनएसए लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रजिस्ट्रार कार्यालय से असली मालिक की जानकारी निकाली और फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी 80 लाख में जमीन

Select Language

Advertisement