Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

बरात लेकर पहुंचे दूल्हे ने शराब के नशे में कर दी दहेज की मांग, दुल्हन वालों ने दूल्हे को पेड़ से बांध दिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शराब ने तोड़ दी थी शादी, नहीं हुई शादी, अपने-अपने घर गए घराती-बराती  
प्रतापगढ़। बरात लेकर आए दूल्हे ने दहेज की डिमांड कर दी। साथ ही दुल्हन से कहा कि वह उसके दोस्तों संग फोटो खिंचवा ले। इस पर बात बिगड़ गई। लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो बराती दबाव बनाने लगे। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। आखिर में वर पक्ष बैकफुट पर आ गया। शादी भी नहीं हो सकी।
हरखपुर मानधाता में बुधवार शाम जौनपुर के सकरा गांव के अमरजीत वर्मा की बरात आई थी। देर रात जयमाल के समय विवाद हो गया। विवाद होने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। यही नहीं गांव के लोगों ने दूल्हे समेत उसके रिश्तेदारों, स्वजन व बरातियों को नशे में होने का आरोप भी लगाया व उनकी पिटाई भी कर दी। बवाल की आशंका से कई बराती तो रात में ही भाग निकले। बरात में हंगामे व दूल्हे को पेड़ से बांधकर रखने का वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। हालांक‍ि, दैनिक जागरण इस वीडियो और इससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं करता।
दोनों पक्षों में शादी के लिए सहमति नहीं बनी। कई लोग बातचीत करते रहे व शादी तय कराने वाले भी बुलाए गए, लेकिन रिश्ते की डोर नहीं जुड़ सकी।
दूल्हा पक्ष ने बैकफुट पर आते हुए कन्या पक्ष को बरात के स्वागत में हुए खर्च को अदा करने की बात कही, तब मामला शांत हो सका। इस तरह आचरण की मर्यादा न होने व जरा सी नासमझी से रिश्ता नहीं हो सका। दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई। एसओ मानधाता पुष्पराज सिंह ने बताया कि शादी टल गई। दोनों पक्ष अपना हिसाब करने पर राजी हुए हैं। किसी तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है।
दूल्हे व बरात के बंधक बनने का यह पहला मामला नहीं है। सालभर पहले बगल के ही गांव टिकरी में बरात आई थी। इसमें दूल्हे समेत बराती नशे में टल्ली थे। द्वारपूजा के समय ही वह खुद को नहीं संभाल पा रहे थे। हंगामा होने पर सभी को बंधक बना लिया गया था। उनका विशेष सत्कार करके पुलिस के हवाल करके सात फेरे निरस्त कर दिए गए थे। अभी हाल ही में पुलिस व प्रोवेशन टीम ने अंतू में एक बाल विवाह रोका था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement