Connect with us

नैनीताल

ओखलकांडा के क्वैराला और कालागर में बिजली का संकट, कटौती से 70 परिवार प्रभावित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रांसफार्मर में लोड अधिक होने से हर रोज गुल हो रही बिजली, ऊर्जा निगम नहीं ले रहा सुध

नैनीताल। तहसील क्षेत्र खनश्यु (ओखलकांडा) के गाँव क्वैराला और कालागर में हर दूसरे दिन आधा गाँव बिजली ना होने की वजह से अंधेरे में रहता है। यहाँ पर क्वैराला गाँव के 30 परिवार और कालागर के 40 परिवार इस समस्या से 3 सालों से प्रभावित हैं। पहले यह समस्या 8-10 दिन में एक बार आती थी, लेकिन अब हर रोज यही समस्या आ रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकुल सिंह ऐरी ने बताया कि गाँव के कई लोग विभाग के अधिकारियों को यह समस्या कई बार बता चुके हैं, लेकिन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं देते। सारी जिम्मेदारी लाइनमैन के ऊपर डाल देते हैं। बकि लाइनमैन अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाता है। सुबह आकर जैसे तैसे लाइन जोड़ता है। लाइनमैन का घर उस ट्रांसफार्मर से 8 किमी दूर है, जिससे वह रात को लाइन जोड़ने नहीं आ सकता। उसने 3 साल पहले ही लोगों को बता दिया था कि ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा है। गाँव के लोगों ने विभाग को भी 2 साल पहले अवगत करा दिया है। गाँव के सभी लोग चाहते हैं कि इस क्षेत्र में एक नया ट्रांसफार्मर लगे और इस समस्या से गाँव के लोग मुक्त हों।
     

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement