Connect with us

उत्तराखण्ड

30 साल से मलवे में दबा नौला मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा । लगभग 30 वर्ष से मलुवे में दबे नौले की नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जोशी की पहल पर खुदाई की गई । खुदाई में नौला सुरक्षित मिला है ।

नौला पांडे खोला में भैरव मंदिर के पास स्तिथ है । नौले मे जल प्रवाह बना हुआ है। फीलहल नौले की सफाई का कार्य चल रहा है । नौले के पुनर्निर्माण से आस पास के लोगों में खुशी की लहर है। गर्मियों में पानी की किल्लत से आस पास के लोगों को निजात मिलेगी। चंद्रवंश के शासन काल में शहर की आधी जलापूर्ति इसी नौले से होती थी।
पुरात्तव विभाग के अधिकारी डा. चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नौले नौले धारे पहाड़ की ऐतिहासिक धरोहर हैं नौले को पौराणिक स्वरूप में लाया जायेगा। नगर पालिका के इओ. भरत त्रिपाठी ने कहा नौले का रख रखाव नगर पालिका परिषद करेगी।

Select Language

Advertisement