Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार- ऋषिकेश गंगा कोरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्यवही शीघ्र शुरू की जाए। इसके क्रियान्वयन के लिए बनाये जाने वाली कम्पनी के लिए भी शीघ्र कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम में गजराज तो प्रदेश के बाकी निगमों में इनके सिर सजा ताज

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किये जाएं। गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अन्तिम रूप दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोती बाजार से एक हफ्ते से नहीं उठा कूड़ा, व्यापारियों में नाराजगी, देखिए क्या बोले व्यापारी

बैठक में शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द वर्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री दिलीप जावलकर, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री एस.एन पाण्डेय, श्री वी. षणमुगम, उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement