Connect with us

हल्द्वानी

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर रात 8 से सुबह 5 तक यातायात बंद रहेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम-हेड़ाखान मार्ग पर भी रात को वाहन नहीं चलेंगे, भूस्खलन के मद्देनजर एसएसपी ने जारी किये आदेश

हल्द्वानी- भारी बरसात के चलते पहाड़ी मार्गो पर लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि भवाली – अल्मोड़ा हाईवे पर रात 8 से सुबह 5 तक यातायात बंद रहेगा व काठगोदाम – हेड़ाखान मार्ग पर भी रात को वाहन नहीं चलेंगे। उन्होंने बताया कि बैरियर लगाकर वाहनों को भवाली और काठगोदाम में रोका दिया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए यातायात की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रात में तम्बाकू की तलब लगी तो दुकानदार का दरवाजा खटखटाया, तम्बाकू देने से मना किया तो भाला घोंपकर कर दी हत्या

Select Language

Advertisement