Connect with us

नई दिल्ली

5 आतंकी पकड़े गए, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा है कनेक्शन

नई दिल्ली। केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने कर्नाटक में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। आतंकियों ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। सीसीबी ने बताया कि ये पांचों 2017 के एक हत्या मामले में आरोपी हैं और परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल में रहने के समय आतंकियों के संपर्क में आए।
गिरफ्तार आतंकियों की पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों संदिग्ध आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य समान बरामद हुआ है। सीसीबी ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पासे से चार वॉकी-टॉकी, सात देशी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, दो खंजर, दो सैटेलाइट फोन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि 2008 बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट का आरोपी टी नजीर, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकी को 2008 के सीरियल ब्लास्ट के आरोपी टी नजीर ने कट्टरपंथी बनाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांचों संदिग्ध पिछले दिनों एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इसका सरगना फिलहाल फरार है और सेल फोन के जरिए संदिग्धों के संपर्क में था।
सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक बड़ी साजिश की योजना बनाते समय सुल्तानपाल्या इलाके के कनकनगर में एक पूजा स्थल के पास पकड़ा गया। केंद्रीय अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।
सीसीबी ने कहा कि ये पांचों आतंकी बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं और शहर में धमाके की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद लोकेशन ट्रैक किया गया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं, जिसका इंतजार है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement