Connect with us

उत्तर प्रदेश

नहर में गिरी कार, पानी भरने से दरवाजे लॉक, पति-पत्नी समेत 5 की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार के अंदर तड़पकर दम तोड़ा, रविवार रात की घटना और सोमवार सुबह लोगों ने देखा
स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार में पानी भरने से उसके दरवाजे लॉक हो गए, जिससे अंदर पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना रविवार रात एटा में करीब 1 बजे की है। जिसकी जानकारी सोमवार सुबह लोगों को लगी। सुबह जब पुलिस ने कार को नदी से बाहर निकाला तो पांचों की लाशें कार की सीट पर मिली। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। मृतकों में पति, पत्नी, उनकी चाचा-चाची और एक दोस्त शामिल हैं।
एटा के गंजडुंडवारा गांव निवासी विनीता (28) पति नीरज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नीरज ने अपने दोस्त शिवम से कार लेकर आने को कहा। शिवम अपनी कार लेकर नीरज के घर पहुंचा। रात करीब 12 बजे विनीता, उसके पति नीरज (30), चचिया ससुर तेजेंद्र (60) और चचिया सास संतोष (58) कार से एटा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। कार को शिवम (25) चला रहा था।

Select Language

Advertisement