Connect with us

देहरादून

देहरादून रायपुर क्षेत्र के नाले में बहे युवक के शव मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कल दिनाँक 25 जुलाई 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शांति विहार में एक युवक नाले को पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से HC रवि चौहान के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर उफनते नाले के आसपास के सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत ऐसे पूजा करने से प्रसन्न होंगे भगवान

आज पुनः प्रातःकाल ही SDRF टीम द्वारा उक्त युवक की सर्चिंग हेतु अभियान चलाया गया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए विभिन्न स्थानों पर गहन सर्चिंग की गयी। सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा दूधली से आगे झड़ोंद में नदी से उक्त युवक का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंड साहिब: 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे कपाट, अब तक 2.28 लाख ने किए दर्शन

मृतक का विवरण:- रोहित गोयल पुत्र श्री सुंदर लाल, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- रायपुर, देहरादून।

Select Language

Advertisement