Connect with us

नैनीताल

नैनीताल की छात्रा लतिका बिष्ट का उत्तराखंड सबजूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

3 से 9 अगस्त तक पॉन्डिचेरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी लतिका
(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल के सैंट मैरीज कॉन्वेंट की छात्रा लतिका बिष्ट (लब्बू) का उत्तराखंड सबजूनियर बास्केटबॉल टीम में चयन हो गया है। लतिका 3 से 9 अगस्त तक पॉन्डिचेरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
नैनीताल के प्रतिष्ठित सैंट मैरीज कॉन्वेंट की छात्रा लतिका को ऊत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन के होंरेरी सचिव मनदीप ग्रेवाल का पत्र मिला है। सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन को जारी पत्र में कहा गया है कि नैनीताल की खिलाड़ी लतिका बिष्ट( लब्बू)का उत्तराखंड बालिका बास्केटबॉल टीम मे चयन हुआ है। वो 48वें सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेंगी। लतिका के कोच नीरज कुमार ने बताया कि लतिका को आगामी 26जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में रिपोर्ट करना है। देहरादून में कैम्प करने के बाद टीम 30 जुलाई को पांडिचेरी में खेली जाने वाली नैशनल बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी । लतिका के परिजन, सह खिलाड़ी और मित्र उसकी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement