Connect with us

उधमसिंह नगर

भाजपा नेता का कुत्ता ढूंढने शहर की गलियों की खाक छान रही रुदपुर पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कभी यूपी की सियासत के सबसे ताकतवर नेता रामपुर के आजम खां की चोरी हुई भैंस ने पूरी पुलिस की नींद उड़ा दी थी तो ऐसा ही एक मामला आजकल रुदपुर का सुर्खियों में है। रुदपुर में एक भाजपा नेता का कुत्ता गायब हो गया है।
कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस कुत्ते की तलाश में खाक छान रही है। तहसील रुद्रपुर के बीजेपी पार्षद सुशील कुमार का कुत्ता 27 जुलाई से लापता है। पार्षद के पिता राजबीर सिंह ने कुत्ते की गुमशुदगी पुलिस के पास दर्ज कराई गई है। कुत्ते के मालिक ने हर तरफ खोजबीन के लिए पुलिस से निवेदन किया है। जिसके बाद पुलिस कुत्ते की तलाश कर रही है। गुमशुदगी की शिकायत पर बताया गया कि उनका रोट व्हीलर कुत्ता लापता है। पुलिस ने थाने के बाहर कुत्ते का एक गुमशुदगी का पंपलेट भी लगाया है। जिसमें कुत्ते की तस्वीर के साथ उसका पूरा ब्योरा दर्ज है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कुत्ता काफी महंगा है। इसलिए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कुत्ते की तलाश कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement