Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ऊर्जा निगम के जेई की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के एक जूनियर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, हल्दूचौड़ जग्गी निवासी धन सिंह बोरा (42) हल्द्वानी के विद्युत उपखंड कार्यालय, सुभाषनगर के अधीन रानीबाग सब स्टेशन में तैनात थे। रविवार शाम वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने अपने परिवार को ऑटो रिक्शा से भेजा और खुद स्कूटी से निकलेे थे। बेरीपड़ाव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क किनारे जा गिरे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक ऑटो सवार ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार को धन सिंह बोरा शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को बिजली विभाग के सुभाषनगर स्थित कार्यालय में ऊर्जा निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Select Language

Advertisement