Connect with us

हरिद्वार

आश्रम में अज्ञातों की मौजूदगी पर स्वामी शिवानंद ने चिंता जताई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रशासन पर लगाया बड़ा षडयंत्र रचने का आरोप

हरिद्वार- जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में लगातार अज्ञात लोगों की मौजूदगी पर स्वामी शिवानंद ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने खनन माफियाओं पर प्रशासन से मिलीभगत कर बड़े षड़यंत्र को अंजाम देने का आरोप लगाया है। स्वामी शिवानंद ने कहा कि आश्रम के संतों के बाहर होने पर ही आश्रम में घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया जाता है। इससे जाहिर होता है कि मातृ सदन की लगातार निगरानी की जा रही है।
शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मातृ सदन आश्रम के संस्थापक स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने आश्रम में घुसपैठ की कोशिश की है। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। जिसमें एक युवक और युवती आश्रम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिसमें युवती आश्रम परिसर में आती दिखाई दी है, वहीं युवक बाहर से निगरानी कर रहा है। आश्रम के कर्मचारियों के पूछने पर पागल बताते हुए भाग गए। इससे साफ जाहिर है कि शासन-प्रशासन की शह पर खनन माफिया किसी बड़े षड़यंत्र को अंजाम देने की फिराक में है। उन्हें आश्रम के संतों के बाहर रहने की जानकारी रहती है। पिछली दोनों घटनाओं में समानता देखने को मिली है। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि मातृ सदन आश्रम सदैव खनन माफियाओं की आंखों किरकिरी बना हुआ है। शासन प्रशासन खनन माफियाओं की शह पर हरिद्वार में ऐसे अधिकारियों को तैनात करते हैं जो मातृ सदन से दूरी बनाकर रखते हैं। इतना ही नहीं मातृ सदन के पत्र पर प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी जवाब नहीं देते हैं। स्वामी शिवानंद ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगातार अज्ञात व्यक्तियों की मौजूदगी पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन भी घटना को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए हैं। पत्रकार वार्ता में ब्रह्मचारी सुधानंद व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पौष्टिक फूड किट वितरण में श्रीमहंत राम रत्न गिरी और डॉ. बत्रा को राज्यपाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement