Connect with us

उत्तराखण्ड

चंबा टैक्सी पार्किंग में भूस्खलन, 3 बच्चों के दबने की आशंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से अफरा-तफरी मची, राहत बचाव कार्य जारी


टिहरी।
चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी: डॉ धन सिंह


21 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि थाना चंबा के पास  भूस्खलन होने से कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से HC राकेश रावत के हमराह SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों द्वारा मलबे में 2 या 3 बच्चे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी द्वारा मौके पर मलबा हटाया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement