Connect with us

नई दिल्ली

पुल टूटने से 17 मजदूरों की मौत, पुल पर काम कर रहे थे 40 मजदूर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मिजोरम की राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे हुआ हादसा
मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।
घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर 341 फीट नीचे गिरा पुल में कुल 4 पिलर हैं। तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गर्डर टूटकर गिर गया। सभी मजदूर इसी गर्डर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement