Connect with us

हल्द्वानी

स्पा सेंटर के मैनेजर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म किया, महिला गर्भवती हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- स्पा सेंटर के मैनेजर द्वारा अपनी महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने मामले में पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक मुखानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाली एक महिला ने हल्द्वानी के एक स्पा सेंटर के मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला के तहरीर पर स्पा सेंटर मैनेजर के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा है कि नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम करती है। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर में उसका पैसा भी लगा हुआ है। मैनेजर ने उसको झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है ऐसे में अब वह गर्भवती भी हो गई है अब शादी करने से मना कर रहा है। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement