Connect with us

उत्तराखण्ड

पुरोला में पेड़ों के अवैध कटान मामले में डीएलएम सहित आठ अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद निगम के एमडी केएम राव ने निलंबन के आदेश दे दिए
देहरादून। पुरोला में पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद निगम के एमडी केएम राव ने निलंबन के आदेश दे दिए।
वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान को वन निगम के अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जहां भी अवैध कटान हुआ, वहां 15 किमी तक आम लोग नहीं जाते व फरवरी अंत तक बर्फ रहती है। इसके लिए तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकुमार, लॉट प्रभारी नरेंद्र रावत, अजीत कुमार, सत्येश्वर लोहनी, वन उपज रक्षक मोहन सिंह, मुरकंडी प्रसाद, विजयपाल और अनुभाग अधिकारी पदम दास को जिम्मेदार बताया था। निगम के एमडी ने बताया कि वन मुख्यालय के पत्र के बाद गुरुवार को इन सभी को निलंबित कर दिया। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement