Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में सड़क हादसे में ऊधमसिंह नगर की छात्रा की मौत, 2 छात्राएं घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

यूपीईएस विवि के पास फिसल गई स्कूटी
देहरादून। बिधौली-मांडूवाला मार्ग पर सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। तीनों छात्राएं शाम को घूमने के लिए यूपीईएस विश्वविद्यालय की ओर गई थीं।
मांडूवाला मार्ग पर एक मोड़ के पास उनकी स्कूटी फिसल गई, जिसमें गहरे खड्ड में गिरने से ऊधमसिंह नगर की रहने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। साथ बैठी दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं, जिनका सिनर्जी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें बिधौली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पता चला कि यूपीईएस विवि के पास बिधौली-मांडूवाला मार्ग पर एक स्कूटी फिसल गई है, जिसमें सवार तीन युवतियां घायल हैं।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि एक युवती खड्ड में अचेत अवस्था में पड़ी है और दो अन्य युवतियां सड़क किनारे घायल थीं। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्मृति पुत्री जयप्रकाश सिंह निवासी गौतम नगर काशीपुर ऊधमसिंह नगर को मृत घोषित कर दिया जबकि दीक्षा पुत्री योगेश सिंह निवासी आचोली पिथौरागढ़ और शौर्या पुत्री चंद्रभानु प्रसाद निवासी भूतनाथ रोड पटना बिहार का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement