Connect with us

हल्द्वानी

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया, होटल मालिक मौके से फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित एक होटल में कल देर रात सीओ स्पेशल ऑपरेशन सीओ नितिन लोहानी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी और उनकी टीम के द्वारा अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला को उसके एक ग्राहक और दलाल समेत होटल के दो स्टाफ को पकड़ा है। इस बीच होटल का मालिक मौके से फरार हो गया है, जिसकी धरपकड़ की जा रही है।
स्पेशल ऑपरेशन सीओ नितिन लोहानी ने कहा कल हल्द्वानी के कई होटलों में चेकिंग की जा रही थी, ऐसे में रामपुर रोड के एक होटल में जब उनकी टीम ने चेकिंग की तो, उस दौरान वहां एक कमरे में अनैतिक कार्य में लिप्त महिला के साथ उसका ग्राहक, उसका दलाल और होटल के दो स्टाफ को टीम ने पकड़ा है। उनके पास से टीम को अनैतिक चीजें बरामद की है। वही पूरे मामले में कानूनी कार्यवाई के बाद पुलिस सभी को कोतवाली हल्द्वानी लेकर गई। सीओ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नितिन लोहनी द्वारा सेल इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपा जोशी व उनकी टीम को शहर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा व होटलों के चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा रामपुर रोड स्तिथ एक होटल पर चेकिंग के दौरान होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया एवं वेश्यावृत्ति में लिप्त दो ग्राहक व एक महिला एवं दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस टीम द्वारा होटल मालिक जो की मौके से फरार था की तलाश की जा रही है, इस संबंध में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा थाना हल्द्वानी पर एफआईआर नं0 458/23 धारा 3/4/5/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम बनाम चंदन सिंह डसीला आदि पंजीकृत किया गया तथा पुलिस व प्रशासन द्वारा वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल गायत्री को सीज किया गया है एवं उसके लाइसेंस निरस्त्रीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्कूल वैन में लगी आग, मचा हड़कंप

गिरफ्तार अभियुक्त

1- चंदन सिंह डसीला निवासी गोलापार काठगोदाम
2- अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश
3 -नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर)
4- गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर) 5- कल्पना राणा निवासी काठगोदाम नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद और वीकेंड पर भीड़ नियंत्रण: काठगोदाम से लौटाए गए 800 से अधिक दोपहिया पर्यटक, नैनीताल और कैंची धाम में भीषण जाम

कार्यवाही में उपस्थित पुलिस टीम

1- नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल
2- उपनिरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल
3- हेड कांस्टेबल आनंदी सती
4- महिला कांस्टेबल दीपा सामंत
5- कानी0 मोहन सिंह किरौला
6- कानी0 महेंद्र सिंह
7- म0 का0 लक्ष्मी वर्मा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement