Connect with us

नई दिल्ली

कुंभ पेशवाई मार्ग से बदल नए रूट परिवर्तन पर संशोधित डीपआर जारी की जाए:- सेठी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक करने के बाद मेट्रो परियोजना के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा

हरिद्वार- महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि जनता व्यापारियों में उत्पन्न भय का वातावरण खत्म कर भ्रम की स्तिथि दूर करें। जब तक कुंभ पेशवाई मार्ग दुधाधारी से लेकर सम्पूर्ण धार्मिक शोभा यात्रा मार्ग तक रूट परिवर्तन पर मेट्रो परियोजना अधिकारी नए रूट की नई अधिसूचना जारी नही करते तब तक विश्वास नहीं किया जा सकता। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बैठक कर मेट्रो परियोजना अधिकारियों को पत्र भेज कर मांग कि है कि हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए आई विभिन्न अपत्तियों के बाद पॉड कार निर्धारित रूट पर बनाई गई अनैतिक डीपीआर को कुंभ पेशवाई मार्ग से बदल नए रूट परिवर्तन पर संशोधित डीपआर जारी की जाए। सुनील सेठी ने कहा कि हम शुरू से ये मांग उठा रहे है कि पॉड कार रूट को लेकर बनी डीपीआर बिना किसी की राय लिए बिना भोगलोलिक परिस्थिति का आंकलन किए शहर की पौराणिकता का ध्यान न रखते हुए, व्यापारियों के व्यापार का ध्यान न रखते हुए , योजना कार्य अवधि के समय शहर में हुए भूमिगत कार्यों को ध्यान में न रखते हुए अनैतिक डीपीआर मेट्रो परियोजना अधिकारियों ने तैयार की। जिस पर जनता के करोड़ों रुपए की बर्बादी की गई । जिसमे सुविधा कम शहर वासियों के लिए परेशानियां ज्यादा रही। उसके बाद विभन्न आपत्तियों, व्यापारियों , गंगा सभा,विभिन्न संगठनों के विरोध , जिला प्रशासन , विभिन्न जनप्रतिंधियो के हसक्षतेप के बाद अब जाकर मेट्रो परियोजना अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हो रहा है, लेकिन दूसरी तरफ अब तक उन्होंने रूट परिवर्तन पर अब तक अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत नही की ओर वो बार बार उसी रूट को जबरदस्ती थोपने के लिए अनावश्यक कार्य कर रहे है जबकि रूट पर विभिन्न आपतियो एवं कमियों को देखते हुए किसी भी विभाग ने उन्हे अब तक एनओसी तक जारी नही की। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, रणवीर शर्मा, राज वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा,जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा,सोनू चौधरी, उमेश चौधरी, दिनेश कुमार,रवि कुमार, मनोज ठाकुर मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement