Connect with us

उत्तराखण्ड

प्यार में मिला धोखा तो प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी के होम में भाई के साथ मिलकर चाकू से रेता प्रेमी का गर्दन, गिरफ्तार

देहरादून। मसूरी के होम में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती व युवक को गिरफ्तार किया है। 10 सितंबर को भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में युवक का शव मिला था, मृतक की पहचान कपिल निवासी रुड़की के रूप में हुई। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ आकर ठहरा था।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन, कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी घरवालों की मर्जी से करेगा। इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को मरने की योजना बना ली।
9 सितंबर को दोनों भाई-बहन कपिल को हरिद्वार से उसी की गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद दिल्ली चले गए। हत्या के लिए चाकू हरिद्वार से खरीदा था।
सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि जिन युवक व युवती के साथ कपिल ठहरा था वे बिना बताए ही रविवार तड़के चार बजे वहां से निकल गए हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement