Connect with us

नई दिल्ली

स्टंटबाजो पर कार्यवाही कर पुलिस ने 34 वाहनों का चालान और 6 वाहन सीज किये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल- पर्यटन नगरी में विगत कुछ दिनों से पुलिस को शिकायत प्राप्त हो रही थी की कुछ युवक माल रोड पर स्टंट करते हुए तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्वयं के साथ राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को ऐसे स्टंटबाजों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पर्यवेक्षण में आदेश कुमार, यातायात निरीक्षक नैनीताल द्वारा सायंकालीन रूटीन चेकिंग के दौरान माल रोड में तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक एवं स्कूटी चलाने वाले 6 स्टंटबाजों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 6 मोटर बाइक सीज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी गोरापडाव में महिला की गला दबाकर हत्या, शरीर पर निशान

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 34 लोगों के विरुद्ध भी एम.वी. एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 16500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उपरोक्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement