Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल की दिवा साह फ़िल्म फेस्टिवल में नए निदेशक की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिवा साह की बनाई फीचर फ़िल्म ‘बहादुर दा ब्रेव’ स्पेन के सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में शामिल
(कमल जगाती)


नैनीताल।
नैनीताल की रहने वाली दिवा साह की बनाई फीचर फ़िल्म ‘बहादुर दा ब्रेव’ को स्पेन के सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में नए निदेशक (न्यू डायरेक्टर) की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड मिल गया है। शनिवार रात मिले इस पुरुष्कार के बाद दिवा के रिश्तेदारों और मित्रों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
नैनीताल निवासी राजेश साह, फ़िल्म निर्देशन का एक जाना माना नाम है। राजेश साह की बेटी दिवा साह इनदिनों अपनी फीचर फिल्म के स्पेन में होने वाले फ़िल्म फैसस्टिवल में चयनित होने के कारण गई थी। शनिवार रात ‘बहादुर दा ब्रेव’ को स्पेन के सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में नए निदेशक(न्यू डायरेक्टर)की श्रेणी में कुटजाबैंक अवार्ड दिया गया है। 71वें सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फ़िल्म फैसस्टिवल में उन्हें प्रतिष्ठित कुटजाबैंक अवार्ड(न्यू डायरेक्टर्स)श्रेणी में मिला, जिससे उन्होंने ये अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। विशेष सिंह शेरावत की हरध्यान फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 23 सितंबर को स्पेन में हुआ था।
दिवा की मां शालिनी साह समाजसेवी गृहणी हैं। इस फीचर फ़िल्म को भारत की तरफ से प्रतिष्ठित फ़िल्म फैसस्टिवल में भाग लेने के लिए भेजा गया था। इस फैसस्टिवल में मीरा नय्यर की ‘सलाम बॉम्बे’, सत्यजीत रे की ‘चारुलता’, मृणाल सेन की ‘अंतरिम’ और रीमा दास की ‘विलेज रॉकस्टार’का नाम प्रमुखता से है। वर्ष 1953 में सैन सैबेस्टियन फ़िल्म फैसस्टिवल की स्थापना के बाद से सिनेमा जगत के यहां कई बड़े अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन हो चुका है। दिवा ने हाईस्कूल की पढ़ाई नैनीताल के आल सेंटस कॉलेज, इंटर की पढ़ाई देहरादून के समर वैली स्कूल, इंग्लिश ऑनर्स दिल्ली के गार्गी कॉलेज और यू.के.की दुरहम यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की डिग्री हासिल की। फ़िल्म, भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन पर आधारित है। ‘बहादुर द ब्रेव’

यह भी पढ़ें 👉  'मैं ढोल हूँ': हरीश रावत का दावा- जनता परिवर्तन को तैयार; US नगर में 11 पार्षदों का इस्तीफा, कांग्रेस में कलह
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement