Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को 90 हज़ार 500 बूस्टर डोज मिली, नैनीताल जिले के लिए कोविशील्ड की 8500 डोज।

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोविड से बचाव को प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 90 हजार 500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। नैनीताल जिले को 8500 डोज है।
मीडिया रिपोर्ट में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार के हवाले से बताया केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। सचिव ने सभी जिला चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में साढ़े पांच टन ओम की आकृति स्थापित

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया केंद्र सरकार से राज्य को 90,500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। अल्माेड़ा को 4100, बागेश्वर को 1800, चमोली को 2400, चंपावत को 2000, देहरादून को 18900, हरिद्वार को 18400, नैनीताल को 8500, पौड़ी को 5000, पिथौरागढ़ को 4000, रुद्रप्रयाग को 1600, टिहरी को 3600, उत्तरकाशी को 1800 और ऊधमसिंह नगर को 18400 डोज उपलब्ध कराई है।
सचिव ने सभी जिला चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन उपलब्ध होने पर टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। वर्तमान में पहली, दूसरी या बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले को आवश्यकता के अनुसार कोविड वैक्सीन और डोज वितरित की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement