Connect with us

उत्तराखण्ड

बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ देहरादून में जबरन सेल्फी लेने का प्रयास, नाराज होकर लौटी अभिनेत्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इंडियन अचीवर अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने आई थी अभिनेत्री, उसके निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की

देहरादून। बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल देहरादून में एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंची। उनके साथ लोग जबरन सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। इस अव्यवस्था से नाराज अभिनेत्री समारोह बीच में छोड़कर चली गईं।
बीते सोमवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में इंडियन अचीवर अवार्ड का आयोजन किया गया था। आयोजकों ने कलाकारों को सम्मानित करने के लिए बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल को आमंत्रित किया था।
अभी अभिनेत्री कलाकारों को सम्मानित कर ही रही थीं कि कुछ कलाकारों ने उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया। लेकिन, अभिनेत्री ने सेल्फी या फोटो लेने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद कुछ कलाकार अभिनेत्री के साथ जबरन सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। इस भीड़ में कार्यक्रम में मौजूद कुछ अन्य लोग भी शामिल हो गए।
बताया जा रहा है कि इस आपाधापी में अभिनेत्री के निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस पर आयोजकों से नाराजगी जताते हुए अभिनेत्री समारोह बीच में ही छोड़कर चली गईं। आयोजकों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, मगर उन्होंने किसी भी प्रकार की बात करने से साफ इनकार कर दिया और उस होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां ठहरी थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement