Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जल्द 381 महिला और पुरुष होमगार्ड की भर्ती होगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून।उत्तराखंड में जल्द ही 381 महिला और पुरुष होमगार्ड की भर्ती होगी। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय की ओर से भर्ती को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल्द भर्ती शुरू करने का आश्वासन दिया है। विभाग की ओर से यह भर्तियां रिक्तियों के सापेक्ष की जा रही हैं। इसमें 379 पुरुष और दो महिला होमगार्ड के पद हैं।
वर्तमान में होमगार्ड आपदा, यातायात, कानून व्यवस्था, गार्द ड्यूटी और कैदियों की जेल से न्यायालय में पेशी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लंबे समय से नई भर्ती न होने के चलते खासकर पुरुष होमगार्ड के पद 379 पद खाली हैं। इनमें जिला नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। ऐसे में सभी जिलों में रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। विभाग ने 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है।
विभाग में महिला होमगार्ड के 320 पद पर भर्ती गतिमान हैं। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, उधमसिंहनगर और बागेश्वर में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। महिला होमगार्ड का 42 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर गढ़वाल में प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे चरण में जनपद रुद्रप्रयाग , अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर से नई भर्ती शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
13 जिलों में होमगार्ड के खाली पदों की स्थिति
नैनीताल – 129, हरिद्वार – 101, देहरादून – 59, उधमसिंहनगर – 21, पौड़ी गढ़वाल – 20, उत्तरकाशी – 12, रुद्रप्रयाग – 09, पिथौरागढ़ – 09, टिहरी – 05, बागेश्वर – 05, चमोली – 04, चंपावत – 04 और अल्मोड़ा – 01
उत्तराखंड कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना के अनुसार, विभाग में स्वीकृत संख्या के सापेक्ष करीब 381 पुरुष व महिला होमगार्ड के पद खाली हैं। महिला होमगार्ड की भर्ती लगभग पूरी हो चुकी है। पुरुष होमगार्ड के जिला देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सबसे अधिक पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement