Connect with us

हल्द्वानी

राज्य कर विभाग हल्द्वानी की बैठक में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम योजना की दी जानकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जॉइंट कमिश्नर स्मिता ने अधिवक्ता और व्यापारी वर्ग के साथ बैठक
हल्द्वानी
। राज्य कर विभाग हल्द्वानी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें जॉइंट कमिश्नर श्रीमती स्मिता द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम योजना पर प्रकाश डाला गया। अधिवक्ता वर्ग तथा व्यापारी वर्ग को इस मीटिंग में आमंत्रित किया गया था।
इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में वैट तथा अन्य बकाया जमा करने के संबंध में कहा गया। पुराने वर्षों की बकाया धनराशि जमा करें तथा ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं। इस योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह जी विभिन्न अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी की ओर से राकेश कुमार अग्रवाल, हिमांशु कोठारी, सुमित गुप्ता, सुशील तिवारी, अक्षय अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, आहूजा संजय जोशी समेत कई अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Select Language

Advertisement