Connect with us

नैनीताल

हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी 27 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे
(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी 27 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति तिवारी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे।
न्यायमूर्ति तिवारी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता और दादा भी अधिवक्ता रहे हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ से करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी की। राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में वकालत करने लगे। वर्ष 2017 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में उन्हें पदोन्नत किया गया था। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने न्यायमूर्ति तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर खुशी जताई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement