Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें 24 से 29 नवंबर तक मेरठ, बिजनौर या बुलंदशहर के रास्ते जाएंगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गढ़ मुक्तेश्वर पर गंगा स्नान की भीड़ के चलते दिल्ली जाने वाले मार्ग का रूट डायवर्जन, बसों का किराया महंगा
हल्द्वानी। हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अगले छह दिनों तक तय किराए में 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने होंगे। गंगा स्नान के चलते गढ़ मुक्तेश्वर पर दिल्ली जाने वाले मार्ग का रूट डायवर्जन करने की वजह से यात्रियों को दूरी बढ़ने के साथ किराया भी बढ़ा दिया गया है।
शारदीय गंगा स्नान के चलते गढ़मुक्तेश्वर घाट पर लाखों श्रद्धालुओं पहुंचते हैं। ऐसे में जाम और भीड़ की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ जाती है। वहीं नियमित तौर पर चलने वाले वाहनों के लिए यूपी सरकार ने रूट डायवर्जन कर दिया है। इसका असर सीधे यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। प्रति व्यक्ति 50-100 रुपये तक चुकाने पड़ेंगे।
हल्द्वानी रोडवेज डिपो से दिल्ली के लिए 70 बसें संचालित होती हैं। इन सभी को 24 से 29 नवंबर तक मेरठ, बिजनौर या बुलंदशहर के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा। मेरठ के रास्ते जाने वाली गाड़ियों में यात्रियों को एक ओर से 50 रुपये, वहीं बुलंदशहर से होकर जाने वाली बसों में यात्रियों को 80 रुपये तक एक ओर का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं पर्वतीय मार्गों से आने वाली दिल्ली मार्ग की बसों का किराया 50 से 120 रुपये प्रति व्यक्ति आना-जाना पड़ेगा। इसके अलावा यात्रियों को दो से तीन घंटे अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, परिचालक की मौत, चालक सहित 14 यात्री घायल

Select Language

Advertisement