Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ईजा बैणी महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री का ढोल दमाऊ के साथ स्वागत, सीएम ने महिलाओं को सम्मानित किया
712 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिल्यानास और लोकार्पण भी किया

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में ईजा बैणी महोत्सव में शामिल होने पहुंच गए हैं। वह नवाबी रोड से मंच तक खुली गाड़ी में पुष्प वर्षा करते हुए पहुंचे। ढोल दमाऊ की धुन के साथ सीएम का स्वागत किया गया। परंपरागत तरीके कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने 712 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिल्यानास और लोकार्पण किया।
इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक मोहन बिष्ट, राम सिंह कैड़ा आदि शामिल रहे। इस आयोजन में एनटीपीसी से निगम का करार होना है। कूड़े का प्लांट लगेगा। इस कूड़े से चारकोल बनेगा। नैनीताल रोड पर लोकसंस्कृति की झलक देखते ही लोग मंत्र मुग्ध हो गए। मेयर जोगेंद्र रौतेला भी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नेता जी ने विधवा का किया रेप, बोले पक्की जॉब चाहिए तो दोस्तों के साथ भी सोना होगा, सुनिए क्या है मामला

Select Language

Advertisement