Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में कमलासन कंपाउंड के एक घर में भीषण आग लगी, लाखों का नुकसान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

(कमल जगाती)
नैनीताल
। उत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित कमलासन कंपाउंड के एक घर में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका।
अनामिका होटल के ठीक पीछे सुभरत साह के लकड़ी के मकान में ऊपरी मंजिल से लगी आग अनियंत्रित होकर निचली मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मकान से जरूरी सामान निकाला जा रहा है। स्वामिनीं घर से सामान निकालते वक्त गिरकर चोटिल हो गई है। फायर सर्विस की गाड़ी को रास्ता नहीं मिलने के कारण अभीतक गाड़ी भवन के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोग सामान निकालने में मदद कर रहे हैं। शाम लगभग 7 बजे लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद फायर सर्विस विभाग के साथ तल्लीताल पुलिस भी भवन तक पहुंचने के लिए मार्ग तलाशती रही। भवन के आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण आग पर शीघ्र काबू पाना अनिवार्य हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाइकोर्ट ने कहा, प्रदेश में सांसदों और विधायकों के खिलाफ कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज और विचाराधीन हैं? दो सप्ताह में जानकारी दें

Select Language

Advertisement