Connect with us

नई दिल्ली

इग्नू में जनवरी 2024 सत्र के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 31 जनवरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉


इस वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन
देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2024 सत्र के लिए प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। शिक्षार्थियों इग्नू की वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि शिक्षार्थी प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में दूरस्थ शिक्षा अथवा आनलाइन दोनों तरह के कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। जिन भी शिक्षार्थियों ने इस वर्ष 12वीं उत्तीर्ण की है, उनके लिए इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश लेने का बेहतर अवसर है।
उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति विभिन्न व्यक्तिगत कारणों से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी इग्नू से पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बीए, बीएससी एवं बीकाम सामान्य पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए उन्हें अपने परिवार के मुखिया का आय प्रमाण पत्र व अपना आधार कार्ड आवेदन करते समय अपलोड करना होगा। आय प्रमाण पत्र में परिवार के मुखिया की सभी स्रोतों से सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Select Language

Advertisement