Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के 14 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा आठ रुपये किलो नमक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सस्ता नमक योजना के तहत प्रदेश के 14 लाख अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) में आने वाले प्राथमिक परिवारों को हर महज आठ रुपये की दर से एक किलो नमक मिलेगा। इसकी बाजार दर 20 से 25 रुपये किलो के करीब है। लंबे समय से प्रदेश के गरीब परिवारों को सस्ता और पौष्ट्रिक नमक देने की कवायद चल रही थी। शुक्रवार को कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह नमक सामान्य नमक नहीं होगा। बल्कि आयोडीनयुक्त नमक होगा। इससे राज्य में आयेाडीन की कमी से होने वाली बीमारियों को भी खत्म किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्या आपको भी इस रेट पर मिल रही सब्जियां? या अफसरों की रसोई में ही पहुंच रही सस्ती सब्जियां

Select Language

Advertisement