Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर कॉर्बेट पार्क क्षेत्र में बाघ ने एक और महिला को मार डाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो दिन में बाघ के हमले से दूसरी मौत की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश
रामनगर। कॉर्बेट पार्क की ढेला रेंज में रविवार शाम बाघ ने एक और महिला को मार डाला। दो दिन में बाघ के हमले से दूसरी मौत की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सावल्दे पश्चिमी की दुर्गादेवी (48 साल) पत्नी दान सिंह रविवार दोपहर नौ अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने जंगल गई थी। ढेला रेंज की बबलिया बीट प्लाट संख्या 26 में घात लगाए बाघ ने दुर्गादेवी पर हमला कर दिया। शाम छह बजे कॉर्बेट के स्टाफ ने फायर लाइन से चार किमी भीतर दुर्गा देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: फ्रिज रिपेयर करते समय मैकेनिक की मौत, स्टैंडर्ड स्वीट्स हाउस का प्रबंधन फरार

Select Language

Advertisement