Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून विकासनगर में बदमाशों से मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ज्वेलरी शॉप में घुसकर सर्राफ और सेल्स गर्ल से मारपीट कर लूटपाट का प्रयास
देहरादून। मुख्य बाजार में रविवार सरेशाम बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर सर्राफ और सेल्स गर्ल से मारपीट कर लूटपाट का प्रयास किया, लेकिन दोनों के शोर मचाने पर आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और बाइक छोड़कर भागने लगे। एक बदमाश को आसपास के व्यापारियों ने पकड़ लिया। जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने आसन बैराज के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
पुलिस के अनुसार, लक्ष्मणपुर चौक पर संजीव राणा की ज्वेलरी की दुकान है। रविवार शाम करीब सवा छह बजे बारिश के दौरान तीन लोग दुकान में घुसे और उन्होंने सोने की चेन दिखाने को कहा। सेल्स गर्ल जैसे ही काउंटर से चैन निकालने लगी तो एक बदमाश ने उसका गला दबा दिया। दूसरे बदमाश ने काउंटर को पार कर दुकान स्वामी पर तमंचा तान दिया। व्यापारी और सेल्स गर्ल से सोने के आभूषण समेत नगदी देने को कहने लगे। दुकान स्वामी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे चलाया, लेकिन फायर नहीं हुई, जिसके बाद व्यापारी बदमाश के साथ भीड़ गया और महिला कर्मचारी (सेल्स गर्ल) ने शोर मचाना शुरू कर किया। इसपर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंच गए। दुकान के सामने भीड़ देखकर बदमाश भागने लगे। भीड़ ने व्यापारी पर तमंचा तानने वाले बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दो बदमाश फरार हो गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया। आसन बैराज के पास भाग रहे दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। इन्हें इलाज के लए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर लाया गया है। आरोपियों का नाम जहांगीर और सुबोध उर्फ सौरभ है। दोनों सहारनपुर का रहने वाला है।

Select Language

Advertisement