Connect with us

हरिद्वार

रोडवेज बस की चालक की सीट के नीचे मिला ऐसा, चेकिंग टीम ने चालक को हिरासत में लिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रोडवेज बस में चालक की सीट के नीचे मिली ऐसी चीज देखकर दंग रह गई टीम
गुरुग्राम से देहरादून आ रही ग्रामीण डिपो की बस, रुड़की में हो गई अचानक चेकिंग
देहरादून। चुनाव की आचार संहिता के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गुरुग्राम (हरियाणा) से देहरादून आ रही ग्रामीण डिपो की बस में परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने एक पेटी शराब बरामद की। इनमें नौ बोतलें चालक ने अपनी सीट के नीचे छिपाई थी, जबकि तीन परिचालक के बैग में थी।
टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट मंगलौर (रुड़की) पर रोक लिया और चालक-परिचालक को आबकारी टीम के सुपुर्द कर दिया। आबकारी विभाग ने चालक और परिचालक पर मामला दर्ज कर लिया, लेकिन यात्रियों को देखते हुए उन्हें जमानत देकर बस को रवाना कर दिया। इधर, परिवहन निगम ने चालक-परिचालक को आफरूट कर दिया है। दोनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही।
यह पहला मामला नहीं है, जब परिवहन निगम की बस में शराब तस्करी पकड़ी गई हो। इससे पहले भी कई बार बसों में शराब पकड़ी जा चुकी है, लेकिन संसदीय चुनाव की आचार संहिता के दौरान यह पहला मामला पकड़ में आया है। परिवहन निगम की ग्रामीण डिपो की साधारण बस (यूके07-पीए-3061) शुक्रवार की रात गुरुग्राम से देहरादून के लिए चली।
बस में शराब तस्करी की सूचना मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने कार्यालय से यातायात निरीक्षक सोरन सिंह के निर्देशन में प्रवर्तन टीम मार्ग पर रवाना कर दी। शुक्रवार-शनिवार मध्य रात्रि जब बस मुजफ्फरनगर पहुंची तो प्रवर्तन टीम बस में सवार हो गई और टिकट चेकिंग करने लगी। इस बीच उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर रुड़की से पहले मंगलौर में प्रवर्तन टीम ने बस को आबकारी चेकपोस्ट पर रोक लिया।
आबकारी टीम को बस में शराब होने की सूचना दी गई। जिस पर आबकारी व परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने बस की संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम से लाई गई अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें चालक की सीट के नीचे छिपाई हुई मिली, जबकि तीन बोतल परिचालक के बैग से बरामद हुईं।
टीम ने तत्काल चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर बरामद शराब सीज कर दी। इस बीच, देरी के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बस को छोड़ने की मांग करने लगे। जिस पर आबकारी टीम ने निजी मुचलके पर चालक और परिचालक को जमानत देकर बस देहरादून के लिए रवाना कर दी।
आबकारी टीम को बस में शराब होने की सूचना दी गई। जिस पर आबकारी व परिवहन निगम की प्रवर्तन टीम ने बस की संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम से लाई गई अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें चालक की सीट के नीचे छिपाई हुई मिली, जबकि तीन बोतल परिचालक के बैग से बरामद हुईं। टीम ने तत्काल चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर बरामद शराब सीज कर दी। इस बीच, देरी के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और बस को छोड़ने की मांग करने लगे। जिस पर आबकारी टीम ने निजी मुचलके पर चालक और परिचालक को जमानत देकर बस देहरादून के लिए रवाना कर दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement