Connect with us

उत्तराखण्ड

चारों धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए छह दिन में 11 लाख 45 हजार यात्रियों ने कराया पंजीकरण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सबसे अधिक पंजीकरण 382159 केदारनाथ धाम के लिए हुए
देहरादून।
उत्तराखंड के चारों धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए छह दिन में 11 लाख 45 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे अधिक पंजीकरण 382159 केदारनाथ धाम के लिए हुआ है।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने 15 अप्रैल से चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। जिसमें शनिवार शाम चार बजे तक 1145014 यात्रियों ने चारों धाम व हेमकुंड साहिब के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 383159, बदरीनाथ धाम के लिए 326677, गंगोत्री धाम के लिए 214302, यमुनोत्री धाम के लिए 205561 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 15315 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement