Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून समेत कई जिलों से झमाझम बारिश, ओले भी पड़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बारिश से गर्मी से मिली राहत, जंगलों की आग भी बुझी, दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
देहरादून। शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश से गर्मी से राहत मिली है। साथ ही जंगलों की आग भी बुझी है।
शनिवार को राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश के साथ ओले भी पड़े, जिससे गर्मी छू मंतर हो गई। लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से निजात के लिए कहीं कहीं तो युवा बारिश में भीगते भी नजर आए। वहीं शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार दून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा हो सकती है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement