Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में भाई ने अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या कर खुद भी आत्महत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस में हड़कंप, अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया
रुद्रपुर।
आदर्श कॉलोनी चौकी इलाके में एक भाई द्वारा अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है। 
जानकारी के अनुसार चदुआ बरेली के रहने वाला 23 वर्षीय सुनील कुमार चार दिन पहले अपनी बहन 19 वर्षीय करिश्मा के साथ सिंह कॉलोनी गली नंबर दस स्थित अमोलक के मकान में किराए पर रहने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सु नील का बहनोई रवि कुमार कमरे पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तो उसने दरवाजे के नीचे झांककर देखा।
जहां सुनील का शव लटका हुआ था और करिश्मा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसे देखकर रवि के हाथ पांव फूल गए और वह दौड़कर आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर निहारिका तोमर,कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि भाई ने पहले बहन करिश्मा की रस्सी से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मकान स्वामी व बहनोई से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या की वजह की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  डिवाइन लाइट स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम: अविभावकों ने भी किया प्रतिभाग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement