Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बैंक में नकली सोना रखकर लिया लोन, बैंक को लगाया 10 लाख का चूना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा जेवरों की जांच की तो हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी।
केनरा बैंक में नकली सोना रखकर नौ लोगों ने लाखों का लोन ले लिया। सोने की जांच के लिए बैंक की ओर से अधिकृत सुनार ने ही लोगों के साथ मिलकर पूरा षडयंत्र रचा। मामला तब खुला जब बैंक के दूसरे अधिकृत सुनार ने गोल्ड लोन में जमा जेवरों की जांच की। इन लोगों ने मिलकर बैंक को 10.90 लाख रुपये की चपत लगाई है। 
शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनार समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बरेली रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक संजय पांडे ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड निवासी तरुण भारद्वाज यहां भारद्वाज ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाता है। बैंक ने सोने की शुद्धता जांच के लिए तरुण भारद्वाज को अधिकृत किया है। आरोप है कि बैंक ने शहर के आठ लोगों को 10.90 लाख रुपये का गोल्ड लोन दिया था और इसके एवज में ग्राहकों ने अपने आभूषण बैंक में गिरवी रखे थे। 
लोन देने से पहले बैंक ने तरुण से जेवरों की शुद्धता जांच कराई थी। तरुण ने जब इस बात की पुष्टि कर दी कि आभूषण असली सोने के हैं, तब बैंक ने लोन पास किया। जब लोन वापस करने में देरी होने लगी तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। इसके बाद बैंक ने गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत दूसरे अधिकृत ज्वेलर्स से आभूषणों की दोबारा जांच कराई तो पता चला कि जिन आभूषणों पर आठ लोगों को लोन दिया गया है, वे नकली हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement