Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में इंसानियत शर्मसार, दोस्त मदद के लिए लगाते रहे गुहार, तमाशबीन लोगों ने नहीं सुनी पुकार और युवक की चली गई जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अमृतपुर में नहाने के दौरान डूब गया था बिंदुखत्ता का 19 साल का युवक
हल्द्वानी। अमृतपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया बिंदुखत्ता का युवक गहरे कुंड में डूब गया। दोस्तों ने उसे बमुश्किल नदी से बाहर निकाला। एक किमी तक पैदल लेकर आये। मदद के लिए वहां लोगों से गुहार लगाते रहे। तमाशबीन लोग मदद के लिए नहीं आये। अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।
बिंदुखत्ता के ढलान चक्की गबदा निवासी 19 वर्षीय भुवन भट्ट पुत्र देवकीनंदन भट्ट ने इसी साल गोरापड़ाव स्थित एक कालेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा किया था और वह राजस्थान के एक होटल में ट्रेनिंग कर रहा था। कुछ दिन पहले भुवन घर आया था। गुरुवार को वह अपने तीन दोस्त अमित यादव, दीपक यादव व दीपक फुलारा के साथ कार से नहाने के लिए अमृतपुर आया था।
भुवन के दोस्त दीपक ने बताया कि अमृतपुर में सभी नहा रहा थे। इस बीच भुवन गहरे पानी में चला गया और गहराई नापकर आने की बात कही। 10 मिनट तक जब वह वापस नहीं आया तो दीपक उसे देखने गया। जहां भुवन गहराई में डूबा हुआ था। आसपास में खड़े लोगों की मदद से उसने भुवन को बाहर निकाला और बेस अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मोर्चरी पहुंची। जिसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई थी।
दोस्तों के अनुसार कार खड़ी कर सभी नहानें के लिए एक किलो मीटर ऊपर गए थे। भुवन के डूबने पर वह उसे उठाकर कार तक लाए। शरीर में पानी भरने पर बाडी का वजन बड़ गया था। उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement