Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में चौकी प्रभारी ने योगा ट्रेनर से किया दुष्कर्म, एसएसपी ने निलंबित किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पीड़िता का पति विदेश में रहता है, पीड़िता को नैनीताल ले जाकर होटल में किया बलात्कार
देहरादून।
राजपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला योगा सिखाती है। महिला ने पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी नौकरानी ने ज्वेलरी बाक्स से 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे।
इस संबंध में राजपुर थाने में घर में चोरी संबंधी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता महिला योगा ट्रेनर है और वह विदेश से पढ़ी-लिखी हैं। योगा ट्रेनर का पति भी विदेश में रहता है। जिस समय यह चोरी की घटना हुई थी, उस समय दारोगा मनोज भट्ट चौकी प्रभारी कुठाल गेट थे। उनके पास यह विवेचना आई थी। विवेचना के दौरान 17 दिसंबर 2023 को चौकी प्रभारी मनोज भट्ट महिला को केस केस सिलसिले में नैनीताल ले गया और वहां होटल में कमरा बुक कर पुलिस का रौब झाड़ते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दारोगा लगातार उसे धमकी दे रहा था कि यदि घटना के बारे में उसने किसी को कुछ बताया तो वह केस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं करेगा।
इसके बाद दारोगा मनोज भट्ट को चौकी प्रभारी मयूर विहार बनाया गया तो उन्होंने मयूर विहार में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। आरोप है कि वह महिला को कई बार फ्लैट में जबरन बुलाया और पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने चौकी प्रभारी की पत्नी से बातचीत करनी चाही तो उसने उसने भी गाली गलौज की। पीड़ित ने इसकी शिकायत विदेश में अपने पति से की। चौकी प्रभारी की धमकी से तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की। डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement