Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, परिचालक की मौत, चालक सहित 14 यात्री घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड की रोडवेज बस का दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है उत्तर प्रदेश के नैनीताल रामपुर हाईवे बिलासपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे रोडवेज के परिचालक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल है सभी का इलाज रामपुर और बरेली के अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बस हल्द्वानी से रात में 9:00 बजे दिल्ली के रवाना हुई, जबकि घटना 11:30 बजे के करीब हुई है। एआरएम हल्द्वानी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंच चुके हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है हादसे में चालक सहित 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं गंभीर रूप से घायलों को बरेली के राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है जबकि कुछ घायलों को रामपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है हादसा आमने-सामने हुआ है हादसे के कारणों का अभी पता चल नहीं सका है। घायलों में कई यात्री उत्तराखंड के शामिल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement